CG NEWS: राजधानी के नालंदा परिसर में फ्री-इंटरनेट की स्पीड अब डबल, मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल
CG NEWS: रायपुर: राजधानी रायपुर के #एनआईटी कैम्पस में बनाए गए प्रदेश के पहले #नालंदा_परिसर ( #डिजिटल_लाईब्रेरी) में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए #फ्री_इंटरनेट की स्पीड डबल कर दी गई है।
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन से इंटरनेट की स्पीड बढ़ाई गई है। इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाने से छात्र-छात्राएं अब दुगुनी स्पीड से पढ़ाई कर सकेंगे। इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।
CG NEWS: गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विगत 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के मौके पर नालंदा परिसर का भ्रमण किया था। उस वक्त छात्र-छात्राओं ने इंटरनेट की स्पीड कम होने की समस्या बताई थी। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं की समस्या को त्वरित संज्ञान लेते हुए इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने की घोषणा की थी। नालंदा परिसर के प्रबंधन और संचालन के लिए कलेक्टर रायपुर के अध्यक्षता में नालन्दा परिसर प्रबंधन सोसायटी गठित की गई है।
Read more: https://newsplus21.com/cg-news....-free-internet-speed